फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cops died in delhi ncr by overspeeding truck

तेज रफ्तार ट्रक ने सब-इंस्पेक्टर को कुचला, मौत

Tue, 13 Jan 2015 03:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Two cops died in delhi ncr by overspeeding truck
दिल्ली के यूपी नोएडा बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की पीसीआर को वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात 12:50 की है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली से नोएडा की तरफ जा रहा था। यह ट्रक पहले तो बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग से टकराया फिर बैरिकेडक के पीछे खड़ी पीसीआर वैन पर चढ़ गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर सूबेदार खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई गिरधारी लाल और कांस्टेबल अकील खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

शराब तस्करों ने गोली मारकर की सिपाही की हत्या

Two cops died in delhi ncr by overspeeding truck

दिल्ली में एक अन्य हादसे में कुछ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अलीपुर में शराब तस्करों ने गश्त लगा रहे सिपाही करमवीर सिंह की हत्या कर दी।

यह घटना सोमवार रात की है। अलीपुर के झंगोला गांव में पुलिस की एक टीम अपना रूटीन गश्त लगा रही थी। इसी दौरान इस टीम ने बाइक से जा रहे शराब तस्करों को चेकिंग के लिए रोका था।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें सिपाही करमवीर सिंह मारा गया। वहीं खबर है कि पुलिस की टीम गांव में दबिश देने गई थी तो टीम पर गांववालों ने पथराव भी किया, जिसमें एक सिपाही ‌जख्मी हो गया। एक दिन पहले ही एक हेड कांस्टेबल की गश्त के दौरान हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed