तेज रफ्तार ट्रक ने सब-इंस्पेक्टर को कुचला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात 12:50 की है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली से नोएडा की तरफ जा रहा था। यह ट्रक पहले तो बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग से टकराया फिर बैरिकेडक के पीछे खड़ी पीसीआर वैन पर चढ़ गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि पीसीआर में तैनात सब इंस्पेक्टर सूबेदार खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई गिरधारी लाल और कांस्टेबल अकील खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
शराब तस्करों ने गोली मारकर की सिपाही की हत्या
दिल्ली में एक अन्य हादसे में कुछ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अलीपुर में शराब तस्करों ने गश्त लगा रहे सिपाही करमवीर सिंह की हत्या कर दी।
यह घटना सोमवार रात की है। अलीपुर के झंगोला गांव में पुलिस की एक टीम अपना रूटीन गश्त लगा रही थी। इसी दौरान इस टीम ने बाइक से जा रहे शराब तस्करों को चेकिंग के लिए रोका था।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें सिपाही करमवीर सिंह मारा गया। वहीं खबर है कि पुलिस की टीम गांव में दबिश देने गई थी तो टीम पर गांववालों ने पथराव भी किया, जिसमें एक सिपाही जख्मी हो गया। एक दिन पहले ही एक हेड कांस्टेबल की गश्त के दौरान हत्या कर दी गई थी।