फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two children were burnt while bursting crackers In Greater Noidas Dankaur

दर्दनाक हादसा: गंधक-पोटाश से पटाखा बनाते समय विस्फोट, दो बच्चे बुरी तरह झुलसे, एक की हालत नाजुक

Mon, 24 Oct 2022 04:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Oct 2022 04:18 PM IST
सार

गांव के पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 साल का बेटा और 17 साल का भतीजा घर की छत पर गंधक-पोटाश को इमाम दस्ते में कूटकर पटाखा बना रहे थे। इसी समय विस्फोट होने से दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
two children were burnt while bursting crackers In Greater Noidas Dankaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव में रविवार शाम को गंधक-पोटाश से पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में दो बच्चे झुलसकर घायल हो गए। दोनों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 साल का बेटा और 17 साल का भतीजा घर की छत पर गंधक-पोटाश को इमाम दस्ते में कूटकर पटाखा बना रहे थे। इसी समय विस्फोट होने से दोनों घायल हो गए। आननफानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि करीब 100 मीटर दूर तक गंधक-पोटाश के टुकड़े गए। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि गंधक और पोटाश को मिलाने के बाद एक लंबी छड़ में भरकर जोर से जमीन पर पटकना होता है। इसके बाद एक तेज आवाज में पटाखे जैसा धमाका होता है। पटाखे की बिक्री बंद होने के कारण गांव में इसका चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed