फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children died of suffocation as they were accidentally locked up in a car while playing in Delhi

खेल-खेल में कार में जा बैठे दो बच्चे, ऑटोमैटिक लॉक के बाद दोनों की मौत

Sat, 07 Oct 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Two children died of suffocation as they were accidentally locked up in a car while playing in Delhi
लॉक कार में दम घुटने से दो बच्चों की मौत(सोनू और राज, बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

रणहौला इलाके में कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों कार में खेलने के लिए बैठे थे। इसी दौरान परिजन ने बिना देखे रिमोट चाबी से कार लॉक कर दी और गर्मी से बच्चों का दम घुट गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजू रणहौला इलाके के दास गार्डन में रहता है। वह ओला कैब चालक है। राजू बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कैब से घर पहुंचा। कार को घर के सामने पार्क करने के बाद वह पहली मंजिल पर स्थित अपने घर में चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका चार साल का बेटा सोनू और छह साल का भांजा राज खेलते हुए कार में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद राजू को एहसास हुआ कि उसकी कार का लॉक खुला हुआ है, उसने कमरे से ही रिमोट चाबी से कार को लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे कार पर नजर पड़ी तो...

Two children died of suffocation as they were accidentally locked up in a car while playing in Delhi

काफी देर तक दोनों बच्चों के न दिखने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर परिवार वालों ने शाम सात बजे थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। परिवार वालों को आशंका हुई कि बच्चे कहीं दूर निकल गए हैं।

पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई। उधर परिवार के लोग भी आसपास के लोगों के साथ बच्चों की तलाश में जुट गए। रात करीब नौ बजे किसी की नजर कार के अंदर पड़ी, तो दोनों बच्चों को उसमें बेहोश पाया।

बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed