{"_id":"69efa86ba7571eeb2c09576b","slug":"two-brothers-riding-a-bike-were-hit-by-a-tractor-one-died-and-one-was-injured-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123713-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
क्षेत्र के गांव गढ़ी पट्टी में बाइक पर सवार होकर पानी लेने जा रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।इस टक्कर की वजह से एक युवक के सिर में आई चोट के कारण मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव गढ़ी पट्टी निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की देर सांय साढ़े आठ बजे के करीब अपने भाई योगेंद्र के साथ गढ़ी-लालपुर सड़क मार्ग से पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक शौकीन निवासी बिछोर टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। जिसमें उसके भाई योगेंद्र के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। जब पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम शौकीन निवासी बिछोर बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।