फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers fought in the room one slit his own throat

बड़े भाई के सामने छोटे ने दी जान: कमरे में लड़ते रहे दो भाई, एक ने अपना गला काटा, तीन साथी देखते रहे तमाशा

Mon, 05 Oct 2026 10:59 PM IST
Akash Dubey पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 05 Oct 2026 10:59 PM IST
सार

पैसे के विवाद पर बड़े भाई करण से झगड़े के बाद राजीव (32) ने चाकू से अपना गला काट लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two brothers fought in the room one slit his own throat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Crime Demo

विस्तार

संगम विहार के आई-ब्लॉक, गली नंबर -17 में यूपी के कानपुर निवासी दो भाई अपने तीन साथियों के साथ रहते थे। पैसे को लेकर दोनों भाई राजीव (32) व बड़े भाई करण (34) में बीती रात झगड़ा हो गया। दोनों भाई काफी देर तक लड़ते रहे।

विज्ञापन

कमरे में साथ रहने वाले तीनों साथी तमाश देखते रहे। उन्होंने रोकने का प्रयास भी नहीं किया। इस दौरान राजीव ने चाकू से अपना गला काट लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीसीआर वैन व एंबुलेंस देरी से पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना रविवार व सोमवार की रात की है। मूलरूप से गांव इतराह, कानपुर यूपी निवासी राजीव अपने बड़े भाई करण के साथ रहता था। करण राजीव से खर्चे के पैसे मांगता था। राजीव दिव्यांग था। इस बात पर दोनों भाईयों में हाथापाई हो गई। इस पर राजीव ने करण से कहा कि वह मर जाएगा। इस पर करण ने कहा कि तू मर जा। कुछ ही देर में राजीव उर्फ राजू ने चाकू से गला काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़े भाई ने राजीव की गर्दन से निकल रहे खून को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बचा नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed