फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two boys were stabbed to death in Delhi

रंजिश बनी मौत: नशे के कारोबार का विरोध करने पर दो लड़कों की चाकू से गोदकर हत्या, दस दिन पहले हुआ था झगड़ा

Sat, 22 Jun 2024 08:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

दिल्ली में दो लड़कों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी इलाके में नशे का कारोबार करते हैं, जिसका विरोध करने पर इनकी हत्या की गई है। हालांकि माले मं पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Two boys were stabbed to death in Delhi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात दो लड़कों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 17 साल के विपुल कुमार और 19 साल के विशाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी इलाके में नशे का कारोबार करते हैं, जिसका विरोध करने पर इनकी हत्या की गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को शुक्रवार रात 11 बजे वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद झुग्गी बस्ती में दो लड़कों की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक घर के सामने नाबालिग विपुल और विशाल लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन चाकू के घाव थे। पुलिस ने दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि विशाल और विपुल इसी झुग्गी बस्ती में आस पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल एक फैक्टरी में काम करता था। वहीं, विपुल कोई काम नहीं करता था। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मीना ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दस दिन पहले शालीमार बाग के स्विमिंग पूल के पास विशाल के एक दोस्त के साथ इलाके में रहने वाले अनुज और उसके भाई सूरज की कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा में बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया था। विशाल के भाई बिट्टू ने बताया कि रात में किसी ने फोन कर विशाल को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed