{"_id":"6667058ffb4a3a997503fb14","slug":"two-boys-misdeed-minor-sisters-and-cheated-them-of-money-in-greater-noida-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क के नाम पर लूटा सबकुछ: दो नाबालिग बहनों को प्रेम में फंसाया, छह महीने किया दुष्कर्म; 30 लाख रुपये भी ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क के नाम पर लूटा सबकुछ: दो नाबालिग बहनों को प्रेम में फंसाया, छह महीने किया दुष्कर्म; 30 लाख रुपये भी ऐंठे
Mon, 10 Jun 2024 07:24 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:24 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म और उनसे रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ दो लड़कों ने छह महीने तक दुष्कर्म किया और उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह पैसा बहनों के घरवालों ने प्लॉट बेचकर घर में रख रखा था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी राहुल और सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना बीटा-2 इलाके के एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनें फरवरी में दो लड़कों के संपर्क में आ गईं। इनकी दोस्ती हो गई। लड़कों ने दोनों नाबालिग बहनों को अपनी प्रेम भरी बातों में फंसा लिया। इस दौरान दोनों बहनों के साथ गलत काम किया और इनके फोटो व वीडियो आदि भी बना लिए। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने पास बुलाने लगे और गलत हरकत करने लगे।
विज्ञापन
धीरे धीरे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए और वह दोनों बहनों से घर से पैसा लाने की मांग करने लगे। इस दौरान आरोपियों को पता लग गया कि लड़कियों के पिता ने कुछ दिन पहले ही प्लॉट बेचा है। इस प्लॉट का पैसा उनके घर में रखा है। इसकी भनक लगते ही आरोपियों ने दोनों बहनों पर दबाव बनाना शुरु कर दिया कि वह पैसा लेकर आएं। दोनों बहनों ने घर में रखा 30 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन
घर में जब पैसा गायब हो गया तो उसकी तलाश शुरू हुई। घर वाले आश्वस्त थे कि जिस जगह पैसा रखा था वहां कोई बाहरी नहीं आया है। सख्ती से पूछताछ हुई तो लड़कियां टूट गईं और सारी बात घरवालों को बता दी। घरवालों ने जब पूरी घटना सुनी तो उनके होश उड़ गए। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।