{"_id":"5cfcbf42bdec2207194b1f2d","slug":"two-bike-borne-assailants-fired-upon-vehicle-occupied-by-2-journalists-on-barapullah-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 बाइक सवार हमलावरों ने मीडियाकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, अंधाधुंध कैब पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 बाइक सवार हमलावरों ने मीडियाकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, अंधाधुंध कैब पर बरसाई गोलियां
Sun, 09 Jun 2019 03:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 09 Jun 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
fired upon vehicle occupied by 2 journalists
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली में बारापुल्ला फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक मीडिया चैनल के दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बताया जाता है कि दोनों मीडियाकर्मी कैब से कहीं जा रहे थे। इसी बीच हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उनकी कैब पर गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
गनीमत रही कि बदूंक से निकली बुलेट कार के शीशे से टकरा गई। इस हमले में दोनों पत्रकार सुरक्षित बच गए। हमले के फौरन बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। इसके बाद पत्रकारों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के एडीसीपी परविंदर सिंह बताते हैं बारापुल्ला फ्लाईओवर पर कैब से जा रहे दो मीडियाकर्मियों पर 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की। बुलेट कार के शीशे से टकराई, लेकिन पत्रकारों की जान बच गई। वहीं हमलावर भाग निकले। केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन