फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for stealing vehicles in Delhi after coming from Ghaziabad

Delhi NCR News: गाजियाबाद से आकर दिल्ली में वाहन चुराने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
- आरोपियों से दो कार, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने गाजियाबाद से आकर दिल्ली में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों शाहबाद डेयरी इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से घूम रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी अजय और अमन के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे दो मारुति सुजुकी ईको कार, एक बाइक और स्कूटी बरामद की है।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 9 जुलाई की देर रात वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देने के नीयत से शाहबाद डेयरी इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने बाइक से आए बदमाशों अजय और अमन को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बाइक नरेला इलाके से चुराई गई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि आरोपियों ने तीन अन्य वाहन चुराए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो मारुति सुजुकी ईको और एक टीवीएस स्कूटी बरामद कर ली। जिसे बदमाशों ने साहिबाबाद, डाबड़ी और आदर्श नगर से चुराई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय पर 15 जबकि अमन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed