{"_id":"691f3872ddb9ee61240cd8af","slug":"two-arrested-for-sexually-assaulting-four-and-eight-year-old-girls-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-113330-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार व आठ वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार व आठ वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- बादली और महेंद्रा पार्क क्षेत्र में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्रा पार्क और समयपुर बादली इलाके में चार व आठ साल की दो मासूमों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बच्चियों को चाकलेट दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गए और फिर घटना को अंजाम दिया।
महेंद्रा पार्क में चार साल की मासूम अपने परिजनों के साथ रहती है। उसके पिता फैक्टरी में काम करते हैं वहीं मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। महेंद्र पार्क में दर्ज प्राथमिकी में बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार रात वह खाना बना रही थी और मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और मासूम को अपने साथ चाकलेट दिलाने के बहाने लगे गया। फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था।
बच्ची के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। उसमें आरोपी को बच्ची को लेकर जाते देखा। तलाश के दौरान वह नाले कि किनारे मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को लेकर दुकान पर पहुंचा और चाकलेट खरीदकर दी। उसके बाद बच्ची को घुमाने के बहाने सड़क पर लेकर चला गया। मौका मिलते ही उसने सड़क के किनारे झाड़ियों में बच्ची के साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन
पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची से किया यौन शोषण
समयपुर बादली इलाके में आठ साल की बच्ची से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समयपुर बादली थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बच्ची अपने परिजनों के साथ समयपुर बादली इलाके में किराये के मकान में रहती है। आरोपी भी पड़ोस में रहता था। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने फ्लोर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह आरोपी के कमरे में चली गई जहां आरोपी ने उसके साथ यौन शोषण किया।