{"_id":"6675a4ad13201661420e2b13","slug":"two-arrested-for-killing-businessman-for-protesting-against-robbery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-51971-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लूट का विरोध करने पर कारोबारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लूट का विरोध करने पर कारोबारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सीलमपुर में डीसीपी ऑफिस के पास की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर में मंगलवार रात को मोबाइल लूटने के विरोध में की गई कारोबारी की हत्या में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान इमरान निवासी वेलकम और मुजाहिद निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को कारोबारी मनोज जीटी रोड पर डीसीपी ऑफिस के पास सड़क किनारे मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान इमरान और मुजाहिद दोनों ने पीड़ित को अंधेरे में अकेले खड़े होकर मोबाइल पर बात करते हुए देख कर फोन छीनने की कोशिश की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो मुजाहिद ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। इसके बाद मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
अधिकारी ने बताया कि मनोज परिवार सहित शाहदरा के चंद्रलोक रहते थे। उनके परिवार में पत्नी रितु, बेटी गरिमा और बेटा कुणाल है। वह कश्मीरी गेट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उनके बेटे कुणाल ने बताया कि पिता रात साढ़े नौ बजे तक दुकान से घर आ जाते थे। मंगलवार रात को जब वह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उन्हें फोन किया तो बंद आया। इसके बाद रात 12 बजे पुलिस ने फोन करके सूचना दी कि मनोज की हत्या हो गई है। वारदात के दौरान मनोज बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे।