{"_id":"6344d681ce3ed0408e0b0b69","slug":"two-arrested-for-illegally-trading-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मामा-भांजा मिलकर बेच रहे थे पटाखे, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, 2625 किलो पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मामा-भांजा मिलकर बेच रहे थे पटाखे, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, 2625 किलो पटाखा बरामद
Tue, 11 Oct 2022 08:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:32 AM IST
सार
पुलिस ने मंडोली इंडिस्ट्रयल एरिया स्थित इनके गोदाम पर छापेमारी कर करीब 2625 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। आरोपियों ने करनाल और संगरुर के डिस्ट्रिब्यूटरों से पटाखे मंगवाए थे।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित पटाखों का धंधा करने के आरोप में मामा-भांजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मामा शाहदरा निवासी मुकुल जैन (24) और भांजे ज्योति नगर निवासी तुषार उर्फ वंश जैन (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मंडोली इंडिस्ट्रयल एरिया स्थित इनके गोदाम पर छापेमारी कर करीब 2625 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। आरोपियों ने करनाल और संगरुर के डिस्ट्रिब्यूटरों से पटाखे मंगवाए थे। दीपावली पर इन पटाखों को मुंहमांगे दामों पर बेचे जाने की योजना थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पटाखों पर प्रतिबंध के बाद उनकी टीम लगातार अवैध पटाखे बेचने और स्टोर करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त अमित गोयल कीटीम को सूचना मिली कि मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के एक गोदाम में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। जांच करने पर पता चला कि गोदाम शाहदरा निवासी मुकुल जैन नामक युवक का है। गोदाम की देखरेख का काम उसका भांजा तुषार करता है।
विज्ञापन
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर छापेमारी कर वहां से 145 पेटी पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि वर्ष 2018 से मुकुल का पटाखों का धंधा है। उसके पिता का भी यही काम था। वर्ष 2017 में मुकुल के पिता की मौत हो गई थी। मुकुल ने अपने भांजे को 12 हजार रुपये वेतन पर रखा हुआ था। दो साल से वह मामा के पास नौकरी कर रहा था। दोनों पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहे हैं।