फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrest in ramnivas murder

रामनिवास की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 01 Mar 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू।
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू। Updated Wed, 01 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
two arrest in ramnivas murder
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा

रामनिवास हत्या मामला के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। विदित हो की गत 9 फरवरी की रात्रि डिंगरहेड़ी डबल मर्डर व सामूहिक गैंगरेप केस में अभियुक्त संदीप  के पिता रामनिवास का शव ढाणी के निकट मिला था।

विज्ञापन


इस मामले में आठ नामजद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर नामजद लोगों में से शमशु और सूखा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद गत शुक्रवार को अदालत में पेशकर रिमांड पा लिया था। रिमांड पूरी होने पर पुलिस ने शमशु और सूखा को सोमवार को दूसरी बार पेशकर दोबार रिमंाड की मांग की।
विज्ञापन


मगर अदालत ने रिमांड की मांग को नामंज़ूर करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपियों के वकील नूरदीन नूर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की प्रति मांगी है। जिस पर आगामी सुनवाई 1 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है की रामनिवास की संदिग्ध मृत्यु होना दु:खद मामला है।

उनके परिवार से उनकी पूरी हमदर्दी है। पूर्व सरपंच हनीफ, लल्लू सरपंच,  लमी चंद, सुनील, मोहनलाल,  बसरूदीन, नवाब, सहाबू, आरिफ, राजकुमार आदि का कहना है की पुलिस प्रशासन ने दबाव में रामनिवास हत्या मामले में निर्दोष लोगों को झूठा आरोपी बनाया है। जल्द ही 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाकर प्रशासन की गलत कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। उक्त लोगों का कहना था की जल्द ही महापंचायत की तारीख का एलान किया जाएगा। महापंचायत को लेकर लोग दो दिन पहले एक बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed