{"_id":"58b5d18e4f1c1b3f06831295","slug":"two-arrest-in-double-murder-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से किया काबू
अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फर्रुखनगर क्षेत्र के फाजिलपुर मोड़ के पास हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है। हालांकि अभी इस मामले में तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक ही प्लॉट को दो बार बेचने के विवाद में दो प्रॉपर्टी डीलरों संदीप एवं रामअवतार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जबकि तीसरे प्रॉपर्टी डीलर शीनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल शीनू के बयान पर प्रॉपर्टी डीलर वेद सैनी एवं उसके पुत्र के अलावा बामडौला के शूटर टीनू एवं उसके पिता जगदीश तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले मेें वेद सैनी एवं झज्जर के गांव बामडौला निवासी जगदीश को द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की अपराध जांच शाखा से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में काफी जानकारी हासिल हुई है। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के अंदर कुछ और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। डीसीपी वेस्ट सुमित कुमार के अनुसार, द्वारका मेट्रो स्टेशन के नजदीक से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।