फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two African nationals living illegally arrested

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बिना वैध वीजा के यहां रह रहे थे। दोनों नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के निर्वासन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपियों की पहचान मिरासेले ओन्येका और मोसेस चिनोसो के रूप में हुई है। ये पिछले काफी समय से भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे थे। इनके खिलाफ विदेशी नागरिक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एफआरआरओ के माध्यम से निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ अफ्रीकी नागरिक घूम रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने खुद को अफ्रीकी नागरिक बताया। आरोपियों ने दावा किया कि पर्यटक व बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। आरोपियों ने कहा कि उनके वीजा दस्तावेज सुरक्षा कारणों से दूतावास में जमा हैं। इसके बाद पुलिस ने इमिग्रेशन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों से जांच कराई तो पता चला कि दोनों आरोपी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे थे। उनके पास कोई वैध वीजा दस्तावेज नहीं मिले। ये दोनों दिल्ली के शाहपुरा, गुरुग्राम और नोएडा क्षेत्रों में अन्य अफ्रीकी नागरिकों के साथ हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे और किशनगढ़ गांव इलाके में रह रहे थे।
विज्ञापन


नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नए साल का जश्न मनाने के लिए हौज खास विलेज की ओर जा रहे थे। तभी पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को इनके मोबाइल से उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्रों की प्रतियां बरामद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed