फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused of fake bank call gang arrested

Delhi NCR News: फर्जी बैंक कॉल गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक कॉल के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 2.45 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, शिकायतकर्ता को एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कॉल किया गया। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड के बोनस पॉइंट रिडीम कराने के बहाने एक फर्जी लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर अपनी कार्ड डिटेल डाली, खाते से कई अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर लिए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मोबाइल फोन खरीदे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा रहा था। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-35 से अविनाश और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला को मामले में पाबंद किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed