{"_id":"62337b2ef9643f7a0928af6b","slug":"two-accused-arrested-for-withdrawing-money-from-atm-by-cutting-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिजली काटकर एटीएम से निकालते थे पैसे, रंगे हाथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिजली काटकर एटीएम से निकालते थे पैसे, रंगे हाथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Mar 2022 11:47 PM IST
आकाश दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:47 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नूंह हरियाणा निवासी अहसान व रहीस को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम की बिजली सप्लाई करने वाले तारों को काटकर उनके बीच में रिमोट लगा देते थे। इससे बिजली की सप्लाई इनके हाथ में आ जाती थी। इसके बाद वह पूरी घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरिता विहार थाना पुलिस ने एटीएम की बिजली काटकर एटीएम से पैसे निकालने वाले नूंह, मेवात के दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये बहुत ही अनोखे तरीके से पैसे निकालते थे। आरोपी एटीएम से पैसे निकालने की वारदात सिर्फ छुट्टी वाले दिन यानि शनिवार व रविवार को करते थे। ये वारदात के लिए नूंह, मेवात से कार से दिल्ली आते थे। इनके पास से एक स्क्रू डाइवर, एक मुड़ा तार व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार सरिता विहार थाने में तैनात एसआई वेद्रपकाश व हवलदार लीलाधर को 13 मार्च को एक्सिस बैंक, जसोला विहार शाखा के संचालन प्रमुख ने सूचना दी थी कि एटीएम बूथ में दो युवक घुसकर कुछ संदिग्ध गतिविधि कर रहे हैं। सूचना के बाद एसआई वेदप्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक मुड़े हुए तार से एटीएम की कैश ट्रे को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनके पास से दो रिमोट, एक स्क्रू ड्राइवर व एक दोनों ओर से मुड़ा हुआ तार बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान नूंह, हरियाणा निवासी अहसान पुत्र अकबर(22) रहीस (23) पुत्र अय्यूब के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर सरिता विहार थानाध्यक्ष राकेश शर्मा की देखरेख में एसआई वेदप्रकाश व एएसआई लायक अली की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि इन्होंने करीब एक महीने से वारदात करना शुरू किया था। ये छुट्टी वाले दिन ही वारदात करने आते थे। आरोपियों का कहना था कि छुट्टी वाले दिन एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते, इस कारण ये छुट्टी वाले दिन वारदात करते थे। आरोपियों ने बताया कि इस तरीके से ये गुरुग्राम, नोएडा व दिल्ली में काफी वारदात कर चुके हैं। एटीएम से चुराई गई रकम से कार खरीदी थी। ये शराब व नशीली दवाईओं के सेवन के आदी हैं।
अनोखे तरीके से पैसे निकालते थे
आरोपी एटीएम की बिजली सप्लाई करने वाले तारों को काटकर उनके बीच में रिमोट लगा देते थे। इससे बिजली की सप्लाई इनके हाथ में आ जाती थी। जैसे ही कोई पीड़ित पैसे निकालने एटीएम बूथ में जाता और वह पैसे निकालने की प्रक्रिया को पूरी करता। और खर-खर की आवाज होकर पैसे एटीएम की कैश ट्रे में आते उसी समय आरोपी रिमोट से एटीएम की बिजली काट देते थे। पीड़ित कुछ देर परेशान होकर मौके से चला जाता था। इसके बाद अहसान एटीएम के अंदर जाता। ये स्क्रू ड्राइवर से पॉकेट कैश ट्रे के पैसे बाहर निकलने वाले एमटीएम के हिस्से को ऊपर उठा देते थे। इसके बाद तार के जरिए ये ट्रे से पैसे बाहर निकाल लेते थे। अहसान ने ग्रेजुएशन किया हुआ है।