फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for robbery at retired scientist house in Delhi

रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर में डकैती: कूरियर बॉय बन जबरन घुसे लड़के, लूट ले गए दो करोड़ रुपये और 260 ग्राम सोना

Mon, 21 Oct 2024 10:22 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Oct 2024 10:22 AM IST
सार

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में  डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर डैकती के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी ने बदमाशों को घर में नकदी और गहने होने की जानकारी दी थी। 
 

विज्ञापन
Two accused arrested for robbery at retired scientist house in Delhi
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशांत विहार इलाके में डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर सनसनीखेज डकैती के मामले को रोहिणी जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वैज्ञानिक के बेटे के पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी ने बदमाशों को घर में नकदी और गहने होने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को देखा गया। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए करोलबाग पहुंची और करोलबाग में रहने वाले बदमाश जसमीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर उनके पूर्व कर्मचारी नोएडा यूपी निवासी गौरव कवात्रा को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


उसके कब्जे से पुलिस ने 10.15 लाख नकद, बैंक खाते में जमा 2.89 लाख को फ्रीज किया। साथ ही 1.38 लाख का मोबाइल फोन बरामद किया है। 18 अक्तूबर को पांच लड़कों ने कूरियर बॉय बनकर जबरन उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर से दो करोड़ नकद और 260 ग्राम सोना ले गए थे। पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed