फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for firing outside the house in mutual enmity

Delhi: आपसी रंजिश में घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV कैमरे के जरिए कसा शिकंजा

Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को पुलिस को वारदात में शामिल विशाल और रोहित के बारे में पता चला कि वह इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two accused arrested for firing outside the house in mutual enmity
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

गोकलपुरी इलाके के गंगा विहार में आपसी रंजिश में एक शख्स के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ गांधी (23) और रोहित (19) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को गंगा विहार में एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विशाल कुमार मिला। जिसने बताया कि करीब सात लोगों ने उनके घर के पास गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पूरी वारदात कैद मिली।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि रोबिन नाम के युवक की विशाल के चाचा शिवम से रंजिश चल रही है। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। बदला लेने के लिए रोबिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को वारदात में शामिल विशाल और रोहित के बारे में पता चला कि वह इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी रोबिन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed