फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for duping more than 500 people of crores of rupees in name of insurance

Delhi Crime: बीमा के नाम पर 500 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 05:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 25 Jul 2022 05:58 AM IST
सार

गिरफ्तार आरेापियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी आर्यन नायक (29) और श्यामसुंदर (28) पुत्र देवेंद्र शाह के रूप में हुई। ये 500 लोगों के साथ ठगी और उतने ही लोगों से ठगी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उनके चार साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested for duping more than 500 people of crores of rupees in name of insurance
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बीमा कराने के नाम पर जालसाजों ने करीब 500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की। आरोपी अच्छा रिर्टन मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एण्ड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने बीमा कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो मोबाइल फोन, फर्जी बैंक खातों के पांच एटीएम कार्ड व ठगी की रकम से खरीदी गई दो महंगी कार बरामद की हैं। यही नहीं आरोपियों ने ठगी की रकम से गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी थी।  
विज्ञापन


आईएफएसओ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से बलिया, यूपी निवासी घनश्याम (68) वसंतकुंज में रहते हैं। वह बैंक के ब्रांच मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने आईएसएसओ में शिकायत दी थी कि उनसे पहले बीमा कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए। इसके बाद उनसे बीमा कराने व ठगी गई रकम को वापस दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये और ठग की गई। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्जकर एसीपी सुनील कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव, एसआई वसीक अहमद, एएसआई जीतराज, राकेश तोमर व अजहर जयदीप की टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल सर्विलांस के आधार पर टीम ने दो आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरेापियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी आर्यन नायक (29) और श्यामसुंदर (28) पुत्र देवेंद्र शाह के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2014-15 में सेक्टर-62, नोएडा इंश्योरेंस कंपनी में काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने बीमा कराने के लिए ग्राहकों से बातचीत करने का तरीका सीखा था। आरोपियों के पास से करीब 1000 लोगों का डाटा मिला है। ये 500 लोगों के साथ ठगी और उतने ही लोगों से ठगी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उनके चार साथियों की तलाश कर रही है। 

ऐसे करते थे ठगी
आरोपी लोगों से बीमा कराने के लिए कहते थे और उन्हें अच्छा रिर्टन मिलने का झांसा देते थे। विश्वास जीतने के लिए फर्जी आईडी भेज देते थे। पीड़ित से फर्जी आईडी से खुलवाए गए बैंक खातों में पैसा जमा करा लेते थे। उसके बाद आरोपी फर्जी बीमा बनाकर पीड़ित को भेज देते थे। बैंक में पैसा आते ही वह  निकाल लेते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह में पांच से छह लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed