{"_id":"69e79f1fd7d543deb3017b37","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-investing-in-shares-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133170-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शेयर में निवेश के नाम पर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शेयर में निवेश के नाम पर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान अंकित पटेल (44) और पटेल कीर्तिकुमार (36) के रूप में की है, जो गुजरात के निवासी हैं। ये आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे और अब तक 9.75 लाख की धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता आदित्य शर्मा की ऑनलाइन शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम मंगवाते थे और बाद में एटीएम व चेक के माध्यम से पैसे निकाल लेते थे। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन अहमदाबाद में ट्रेस की गई, जिसके बाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बैंक की चेक बुक, डेबिट कार्ड, पासबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के आधार पर रकम का बंटवारा करते थे। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।