फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twitter a/c will be blocked if compalin on it

खुलासा : नगर निगम की ट्विटर एकाउंट पर शिकायत की तो एकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

Mon, 27 Feb 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
twitter a/c will be blocked if compalin on it
ट्विटर

स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए और शहरवासियों से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने ट्वीटर पर अकाउंट बनाया हुआ है। लेकिन यदि कोई शहरवासी उस पर निगम की लापरवाही को उजागर करता है तो निगम प्रशासन उसके अकाउंट को ब्लॉक कर देता है।

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की इस मनमानी के विरोध में शहर के कई समाजसेवी व आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम पूरे शहर में साफ सफाई की व्यवस्था को मजबूत करने का दावा कर रहा है। यही नहीं लोगों को जोड़ने के लिए नगर निगम सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निगम ने ट्वीटर पर स्वच्छ  फरीदाबाद नाम से अकाउंट बनाया है। यदि लोगों को कहीं पर भी गंदगी दिखाई देगी तो वह इस पर ट्वीट कर निगम को अवगत करा सकते हैं। लेकिन जब कोई निगम की असलियत बताता है तो उसे ब्लॉक कर दिया जाता है।

शिकायतकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट वरूण श्योकंद ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद में सोसाइटियों द्वारा खुले में सीवर का पानी डाले जाने की सूचना और फोटो स्वच्छ फरीदाबाद के ट्वीटर पर ट्वीट की थी और निवेदन किया था कि इसका  समाधान निकाला जाए।

हैरानी की बात ये है कि इस समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें निगम द्वारा ब्लॉक कर  दिया गया। इसी तरह से आरटीआई एक्टिविस्ट विष्णु गोयल, अजय बहल, मुनीश आदि को भी ब्लॉक कर दिया गया है।


श्योकंद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि शहर में सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उधर स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी अनिल मेहता का कहना है कि अगर लोगों के अकाउंट ब्लॉक किए जा रहे हैं तो इसकी  जांच कराई जाएगी कि ऐसी हरकत कौन कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed