फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twenty-three officers of Delhi Police have been conferred Police Medal on Republic Day

70वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को वीरता के लिए दिया गया पुलिस मेडल

Sat, 26 Jan 2019 01:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 26 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Twenty-three officers of Delhi Police have been conferred Police Medal on Republic Day
दिल्ली पुलिस - फोटो : SELF
दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 70वें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए अन्य 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त नुजहत हसन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर ए संजीव को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। वहीं निरीक्षक राहुल कुमार तथा रविन्द्र कुमार त्यागी और सहायक उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार तथा गुरमीत सिंह को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। ज्ञात हो कि राहुल कुमार 2008 में हुई बटला हाउस मुठभेड़ का हिस्सा थे। अपनी वीरता का परिचय देते हुए उन्होंने आतंकवादियों को ढेर किया था। 
विज्ञापन


सराहनीय सेवाओं के लिए अन्य 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ए के सिंगला और पुलिस उपायुक्त (अपराध) जॉय तिर्की शामिल है। जो सीबीएसई पेपर लीक और रहस्यमय बुराड़ी मौत जैसे संवेदनशील मामलों की जांच में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त गीता रानी वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद इकबाल, निरीक्षक अतुल कुमार वर्मा, रविंदर कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक जय श्री गौसेन, कौशल कुमारी, महेश सिंह, सहायक उप-निरीक्षक सतेंद्र सिंह और राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, प्रेम चंद, जगनिवासन आर, पूनम वर्मा और प्रोमिला को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed