फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tutor killed mother-daughter for robbery in Delhi Police searched 300 CCTVs, chased for 2000 km

मां-बेटी हत्याकांड: 300 CCTV खंगाले... 2000 KM तक किया पीछा, तब पकड़े गए कातिल कंप्यूटर टीचर और म्यूजिक कंपोजर

Mon, 05 Jun 2023 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

कृष्णा नगर इलाके में बुजुर्ग महिला और बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि ट्यूटर ने लूट के लिए मां-बेटी की हत्या की थी। पुलिस ने ट्यूटर को रिश्ते के भाई संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच शहरों में पनाह ली थी। इस दौरान पुलिस ने 300 सीसीटीवी खंगाले साथ ही 2000 किमी तक आरोपियों का पीछा किया।

विज्ञापन
Tutor killed mother-daughter for robbery in Delhi Police searched 300 CCTVs, chased for 2000 km
मां-बेटी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर में राजरानी (73) और बेटी गिन्नी (39) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में गिन्नी के ट्यूटर सिवान निवासी किशन (28) और इसके रिश्ते के भाई अंकित कुमार सिंह (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 17 मई को साजिश रचकर इसे मिशन मालामाल नाम दिया था। 
विज्ञापन


25 मई की रात को आरोपियों ने गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। 31 मई को हत्याकांड के खुलासे के बाद बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मारती रही। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी की जांच की और 200 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में छिपते रहे। पुलिस ने 2000 किलोमीटर तक इनका पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि राजरानी आकाशवाणी से तबला आर्टिस्ट के पद से रिटायर थीं जबकि बेटी कुछ दिव्यांग थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विकास, सीमापुरी थाना प्रभारी विनय यादव, कृष्णा नगर थाना प्रभारी रजनीश, ऑपरेशंस यूनिट के इंस्पेक्टर दिनेश आर्य को जांच में लगाया। सीसीटीवी की पड़ताल करते हुए टीम कृष्णा नगर, के-ब्लॉक के एक मकान तक पहुंची। यहां से आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद उनकी तलाश शुरू की। 

इंस्पेक्टर विकास की टीम ने अंकित तिमारपुर से दबोच लिया। किशन की तलाश में टीम लखनऊ पहुंची, लेकिन आरोपी को भनक लग गई। वह दिल्ली लौट आया। यहां उसने कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कांति नगर से उसे दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो बैग, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, तीन आईफोन, गिन्नी का पर्स और खून से सने कपड़े बरामद हुए।
 

आरोपी की ओटीटी पर आने वाली है फिल्म
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिन्नी को किशन ट्यूशन पढ़ाने आता था। उसे पता चला कि मां-बेटी के पास बहुत पैसा है, इसलिए उसने दोनों को लूटने की नियत से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के खाते में सेंध लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।

अंकित पेशे से गायक, गीतकार और संगीतकार भी है। जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उसकी एक फिल्म आने वाली है, उसमें अंकित ने गीत लिखने के अलावा संगीत दिया है। उसका असम में अपना खुद का बैंड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed