फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tulasi vivaah and sevothan ekadasi.

बिना मुहूर्त के ही होंगी एक दिन में 700 शादियां

Mon, 03 Nov 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Nov 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
Tulasi vivaah and sevothan ekadasi.
देवोत्थान एकादशी पर होने वाले तुलसी विवाह के लिए एक दिन पूर्व ही मंदिरों और घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्तिक मास में तुलसी की पूजा-अर्चना कर रहे लोग सोमवार को तुलसी विवाह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हालांकि इस दिन शुक्र डूबने के कारण मुहूर्त शुरू नहीं हुए मगर तुलसी और शालिग्राम के विवाह अवसर पर शहर में करीब 700 शादियां होंगी। बैंड, बाजा और बारात के कारण सप्ताह के पहले दिन ही लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कई जगहों पर तुलसी विवाह के लिए लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे तो कहीं विधिवत तुलसी की शादी कराई जाएगी। पं. गुडानंद पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन शालग्राम और तुलसी का विवाह हुआ है। ऐसे में ये दिन काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि लोग बिना मुहूर्त निकाले ही इस दिन शादियां करते हैं। बैंक्वेट हॉल संचालक हरी भाटी ने बताया कि शहर के अधिकांश हॉल बुक हैं जबकि कुछ लोग दिल्ली और गुडगांव जाकर भी शादियां कर रहे हैं।


एक साथ शहर में इतनी शादियों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में शाम को जाम से बचना चाहते हैं और घर समय से पहुंचना है तो जल्दी निकलने में ही समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed