फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuition teacher held hostage for 10 days and misdeed with a minor student in Delhi

दिल्ली में दरिंदगी: ट्यूशन टीचर ने 10 दिन बंधक बनाकर लूटी अस्मत, छात्रा बोली- वह बहला-फुसलाकर ले गया था घर

Sun, 28 May 2023 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 May 2023 09:44 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली के महरौली इलाके में रहती है। 18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2021 में उनके ट्यूशन टीचर उन्हें बहला-फुसला कर बाइक पर अपने साथ अपने घर ले गया था। इसके बाद आरोपित ने जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Tuition teacher held hostage for 10 days and misdeed with a minor student in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महरौली थाना क्षेत्र में एक छात्रा को उसके ट्यूशन टीचर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ट्यूशन टीचर ने 16 वर्षीय पीड़िता को 10 दिनों तक अपने ही घर में बंधक बना कर रखा और पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित बहला-फुसला कर उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। बदनामी व डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपित की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने महरौली थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली के महरौली इलाके में रहती है। 18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2021 में उनके ट्यूशन टीचर उन्हें बहला-फुसला कर बाइक पर अपने साथ अपने घर ले गया था। इसके बाद आरोपित ने जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

इस दौरान वह केवल 16 वर्ष की थी। हालांकि, पीड़िता ने किसी तरह से मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रही और अपने घर आ गई। कुछ समय बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद आरोपित द्वारा लगातार परेशान करने के चलते पीड़िता ने पुलिस को मामले में शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed