फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Try to spread tension, broken statue in the ancient temple of Dadri

तनाव फैलाने की कोशिश, दादरी के प्राचीन मंदिर में मू्र्ति खंडित

Fri, 15 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Fri, 15 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Try to spread tension, broken statue in the ancient temple of Dadri
दादरी के मंदिर में खंडित की मूर्ति - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

गांव जारचा में गुलावठी रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर बुधवार को मां सरस्वती की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। एक सप्ताह के भीतर मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति खंडित किए जाने का ये दूसरा मामला है।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार जारचा गांव में गुलावठी रोड पर मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन


उसको वैष्णो दरबार के नाम से भी पुकारा जाता है। मंदिर में देवी मां, काली मां और सरस्वती मां की मूर्तियां स्थापित हैं। नवरात्र के दिनों में महिलाएं और पुरुष पूजा अर्चना के लिए मंदिर आते हैं। बुधवार को  असामाजिक तत्वों ने मां सरस्वती की मूर्ति खंडित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो मूर्ति को खंडित देख दंग रह गए

Try to spread tension, broken statue in the ancient temple of Dadri
मूर्ति खंडित - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए मंदिर पर पहुंचे तो मूर्ति को खंडित देख दंग रह गए। सूचना मिलने पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए खंडित मूर्ति को मंदिर से हटा दिया। वहीं घटना की जानकारी जारचा पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों शनि मंदिर पर भोले बाबा की मूर्ति भी खंडित कर दी गई थी। अब मां सरस्वती की मूर्ति तोड़कर असामाजिक तत्व क्षेत्र में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। कोतवाली जारचा प्रभारी रविंद्र राठी का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। गांव के कुछ लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed