फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck ran over an innocent child sleeping on roadside in Delhi

दिल्ली में सड़क किनारे सोई मासूम को ट्रक ने रौंदा: मां के साथ लेटी थी एक साल की बच्ची, कुचलने के बाद भागा चालक

Thu, 26 Feb 2026 09:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 26 Feb 2026 09:12 PM IST
सार

आजादपुर सब्जी मंडी में एक साल की बच्ची दुर्गा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे सो रही थी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Truck ran over an innocent child sleeping on roadside in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की शिनाख्त दुर्गा के रूप में हुई है। बच्ची सब्जी बेच रही अपनी मां के पास सड़क किनारे सो रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां निर्मला देवी, पिता अशोक मंडल और छह भाई-बहनों के साथ केला गोदाम शालीमार बाग की झुग्गी में रहती थी। मूलत: बिहार के भागलपुर की रहने वाली उसकी मां आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज बेचती है, जबकि पिता मजदूरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में निर्मला ने बताया कि करीब 3.30 बजे दोपहर को वह अपनी एक साल की सबसे छोटी बेटी को सड़क की ओर सुला कर प्याज बेच रही थी। इस दौरान गेट नंबर-1 की ओर से एक ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और अगला बायां पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया। शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। पड़ोसी पल्लेदार कुलदीप की मदद से बच्ची को लेकर वह बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed