{"_id":"7f242f6c327bdd6463f55d1696fba469","slug":"truck-looted-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान सहित ट्रक ले भागे चोर, चालक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान सहित ट्रक ले भागे चोर, चालक को बनाया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 स्थित जेसीबी कंपनी के पास बुधवार की रात कुछ हथियारबंद बदमाश चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर लाखों रुपये के माल से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। सेक्टर-55 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी पवन खन्ना ने बताया कि वह पवन रोडवेज के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। उसके दस टायरों वाले ट्रक पर मेवात निवासी समून चालक और खालिद क्लीनर के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों उसने ट्रक पर कुछ माल लोड करवा कर दोनों को चेन्नई भेजा था। वहां से लौटते समय उसने ट्रक पर कागजों के रोल लोड करवा दिए थे। यह माल उन्हें उत्तर प्रदेश में पहुंचवाना था।
विज्ञापन
बुधवार की रात को दोनों ट्रक को लेकर फरीदाबाद पहुंचे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों ने ट्रक को जेसीबी कंपनी के सामने खड़ा कर दिया। ढाबे से खाना खाने के बाद रात को दोनों ट्रक के अंदर ही सो गए।
रात करीब साढ़े 12 बजे चार-पांच बदमाश ट्रक के केबिन में घुस आए। बदमाश समून और खालिद को बंधक बनाकर ट्रक को लेकर चल पड़े।
करीब 50 मीटर की दूरी पर पहुंच कर बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांध कर सड़क के किनारे डाल दिया और वे ट्रक को लेकर वहां से फरार हो गए।
इसके बाद दोनों ने घटना की सूचना अपने मालिक को दी। सेक्टर-55 थाना एसएचओ सैफुद्दीन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।