{"_id":"5d3c197d8ebc3e6cb908985b","slug":"truck-hits-two-modern-public-school-students-one-died-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, भाई की मौत, बहन घायल
Sat, 27 Jul 2019 03:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 27 Jul 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
बुलंदशहर में स्कूटी से स्कूल जा रहे दो भाई-बहन शनिवार को मध्य गंगा नगर नहर कालोनी के सामने शिकारपुर बाइपास के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 14 वर्षीय भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दोनों भाई-बहन मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे और स्कूटी पर सवार हो कर स्कूल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया और घायल बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन