फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck driver son made speech in hindi in America

ट्रक ड्राइवर के बेटे ने अमेरिका में दी स्पीच

Wed, 07 Oct 2015 11:14 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
truck driver son made speech in hindi in America

शहर की होनहार प्रतिभा ने अमेरिका में हिंदी का नारा बुलंद किया है। न्यूयॉर्क शहर में यूनिसेफ के कार्यक्रम के दौरान दसवीं कक्षा के छात्र रोहित शर्मा ने हिंदी में भाषण देकर अपनी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर के बेटे रोहित शारीरिक रूप से अशक्त हैं। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से कुल दस बच्चों का चयन किया गया था। मंगलवार को रोहित के सेक्टर-11डी स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर रोहित ने कहा कि शारीरिक रूप से अशक्त बच्चे अपने आप को किसी से कम नहीं समझें। एक अशक्त बच्चा हर वो काम कर सकता है, जो स्वस्थ व्यक्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जरूरत है जज्बे और मन में विश्वास की। यूनिसेफ के कार्यक्रम में उन्होंने बाल श्रम को लेकर अपना भाषण दिया था। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 से 27 सितंबर के बीच किया गया। इसमें हरियाणा का प्रतिनिधित्व रोहित ने किया।

पायलट बनना लक्ष्य

truck driver son made speech in hindi in America

कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से भारत के मध्यप्रदेश, दिल्ली, तेलांगना, उड़ीसा और हरियाणा से कुल दस बच्चे चयनित हुए थे। शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों पर काम करने वाली संस्था वर्ल्ड विजन के जरिये रोहित का चयन हुआ।

रोहित पहली बार हवाई जहाज में सफर कर बेहद उत्साहित है। उनका कहना है कि सफर काफी अच्छा रहा, लेकिन विंडो सीट न मिलने का मलाल रहेगा।

इंद्रा कॉलोनी निवासी ट्रक ड्राइवर के बेटे रोहित शर्मा का सपना पायलट बनना है। पायलट न बन सके तो बैंक मैनेजर के तौर पर करियर बनाने का लक्ष्य है। रोहित स्कूल का होनहार छात्र है।

स्कूल के निदेशक डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि फिजिकली चैलेंज्ड होने के कारण रोहित को कहीं दाखिला नहीं मिल रहा था लेकिन खुद फिजिकली चैलेंज्ड होने का दर्द समझते हुए उन्होंने दाखिला दिया।-शारीरिक रूप से अशक्त रोहित ने बुलंद किया हिंदी का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed