फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck crushed teen, locals create furore.

टैंकर की चपेट में आए किशोर की मौत

Sun, 14 Sep 2014 01:14 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed teen, locals create furore.

बल्लभगढ़ के मलेरना रोड पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक टैंकर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


लोगों ने टैंकर-ट्रैक्टर, फायर बिग्रेड की गाड़ी और पुलिस की बाइक आग के हवाले कर दी और जमकर बवाल काटा। लोगों का गुस्सा पुलिस की लापरवाही के खिलाफ देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप था कि घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी चालक टैंकर-ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने टैंकर-ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ करने के बाद आग लगा दी और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ‌बिग्रेड की गा‌ड़‌ियों को क‌िया आग के हवाले

Truck crushed teen, locals create furore.

लोगों का गुस्सा बढ़ने के बाद सिटी थाने की पुलिस को होश आया। पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचते ही लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने फायर बिग्रेड को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की एक बाइक जला दी। नगर निगम की वैन तोड़कर ड्राइवर को घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कई बार शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।

इसके बाद एसीपी विष्णु दयाल और सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों की बीके अस्पताल में भी भीड़ लग गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी गोपाल के रूप में हुई है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं का विद्यार्थी था। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण खेलने के लिए मलेरना स्थित खेल के मैदान में जा रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed