फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck collided with volvo packed with marriage procession in delhi

ट्रक से टकराने के बाद बारात ले जा रही वॉल्वो बस पलटी, 19 जख्मी

Wed, 25 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:19 AM IST
सार

तीन की हालत गंभीर, घटना के बाद बस और ट्रक का चालक फरार, पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की 

- तीन की हालत गंभीर, घटना के बाद बस और ट्रक का चालक फरार, पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
 

विज्ञापन
truck collided with volvo packed with marriage procession in delhi
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में सोमवार रात मायापुरी से बारात लेकर लाजपत नगर जा रही एक  वॉल्वो बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गयी। हादसे में बस में सवार 19 बाराती जख्मी हो गयी। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घायलों को एम्स व गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से ज्यादातर को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। घटना के बाद ट्रक व बस का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाजपत नगर में रहने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता की सोमवार रात शादी थी। शादी समारोह मायापुरी स्थित ग्रीन लाउंज में था। बारात लाजपत नगर से मायापुरी आयी थी। शादी होने के बाद बारात में गये लोग वॉल्वो बस में सवार होकर वापस लाजपत नगर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे

truck collided with volvo packed with marriage procession in delhi

बस में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। करीब पौने दो बजे करिअप्पा मार्ग और थियम्मा मार्ग पर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर लगते ही बस पलट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस से घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल हुए 19 लोगों को इलाज के लिए एम्स व गंगाराम अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बाद बस और ट्रक का चालक मौके से फरार हो गये। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसे में मनीष गुप्ता की मां लक्ष्मी देवी और बुआ लक्ष्मी भी घायल हुई हैं। वहीं 30 वर्षीय उपासना और नौ महीने के मोक्ष को भी चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि मनीष की बुआ मीना, फूफा राधेश्याम और पड़ोसी साजिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर चालकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed