फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by threats from sister s boyfriend a boy killed her lover in Shahdara Delhi

बहन की अश्लील फोटो देख भाई ने खोया आपा: डंडे और चाकू से हमलाकर प्रेमी की जान ली, बोला- अक्सर देता था ऐसी धमकी

Tue, 31 Oct 2023 08:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Oct 2023 08:40 AM IST
सार

वारदात को गर्लफ्रेंड के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में एक टीम काे उत्तराखंड भेज दिया गया। ऋषिकेश से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
Troubled by threats from sister s boyfriend a boy killed her lover in Shahdara Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रविकांत (28) के रूप में हुई है। वारदात को गर्लफ्रेंड के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में एक टीम काे उत्तराखंड भेज दिया गया। ऋषिकेश से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों ही आरोपियों की उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों लड़के खुद को नाबालिग बता रहे हैं।

विज्ञापन

रविकांत परिवार के साथ गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता हरकेश के अलावा मां और बड़ा भाई सुरेंद्र है। रविकांत एरिया में ही एक सीमेंट की दुकान पर काम करता था। पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि रविवार रात करीब 8.25 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि गीता कॉलोनी एरिया में एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलने के बाद तुरंत पुलिस गीता कॉलोनी पांच-ब्लॉक, गली नंबर-7 पहुंची। यहां एक पार्क के बाहर खून से लथपथ युवक पड़ा था। फौरन उसे नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में युवक की पहचान रानी गार्डन निवासी रविकांत के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रविकांत पार्क में कुछ लड़कों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हुआ। कहासुनी के दौरान लड़कों ने लोहे की कील लगे डंडे और चाकू से रविकांत पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागता हुआ पार्क से बाहर आ गया, फिर वहीं गिरकर अचेत हो गया। लड़के भी वहां से भाग गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों को उत्तराखंड से दबोच लिया गया। एक आरोपी ने बताया कि उसकी बहन से रविकांत की नजदीकियां थी। रविकांत इसका फायदा उठाकर लड़के को बहन की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed