फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by mother s divorce son kills father and grandfather In Greater Noida

'चरित्रहीन पिता को मार डाला': मां को तलाक देने व करतूतों से परेशान था बेटा, जान जाने तक किए वार, खुले कई राज

Sun, 10 Sep 2023 08:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दनकौर
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Sep 2023 08:50 PM IST
सार

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी घर आ गया। आरोपी ने खून से सने कपड़े धोए और लेट गया। आरोपी रात भर जागता रहा और इंटरनेट इस्तेमाल कर वीडियो देखता रहा।

विज्ञापन
Troubled by mother s divorce son kills father and grandfather In Greater Noida
यूट्यूबर और हत्यारोपी जैसमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लू खेड़ा में निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक मृतक के बेटे जैसमीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह सितंबर की रात निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में सो रहे कहानीकार व शार्ट फिल्म निर्माता पिता वीर विक्रमाजीत राव और रिश्ते के दादा सेवानिवृत रोडवेज कर्मी रामकुमार (58) की फावड़े और हथौड़ी (बसूली) से वारकर हत्या की थी। आरोपी पिता की करतूतों से परेशान होकर मां को तलाक देने, बंटवारे की पंचायत में दुत्कार कर भगाने और संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से नाराज था। जैसमीन ने ही पिता को मुखाग्नि दी थी।

विज्ञापन

एडीसीपी अशोक कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शक होने पर विक्रमाजीत के बेटे जैसमीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिता और परिवार के साथ नोएडा में रहता था, लेकिन पिता मां को प्रताड़ित व परेशान करते थे। इस वजह से मां वर्ष 2015 में बच्चों को लेकर गांव आ गई, जबकि पिता नोएडा में ही रहता था। विक्रमाजीत कहानी व गीत लिखते थे और उनके कई महिलाओं से संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़-दो महीने से वह अपनी कहानियों पर शार्ट फिल्म बनाने के लिए गांव की जमीन पर फिल्म स्टूडियो का निर्माण करा रहा था। इसके लिए उन्होंने अलीगढ़ के टप्पल में चार बीघा जमीन 40 लाख रुपये में बेच दी थी। रक्षाबंधन वाले दिन परिवार के बंटवारे को लेकर पंचायत हुई। इसमें विक्रमाजीत ने यह कहते हुए हिस्सा देने से इन्कार कर दिया कि कोर्ट से तलाक हो गया है और वह 15 हजार रुपये भरणपोषण के रूप में दे रहा है। आरोपी ने बताया कि इसके अलावा पिता बड़ी बेटी की शादी भी नहीं कर रहा था। इन सभी बातों को लेकर पंचायत में विवाद भी हुआ था। यहां पिता ने जैसमीन पिता ने मां के लिए अपशब्द कहे और दुत्कार कर भगा दिया। उसी दिन आरोपी ने पिता की हत्या करने की साजिश रची।

विज्ञापन

जान निकलने तक किए वार, पछतावा भी नहीं
आरोपी को पिता के प्रति इतनी नफरत हो गई थी कि उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह निर्माणाधीन स्टूडियो की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ। पिता पर वार करते ही रामकुमार ने करवट ली। इस पर जैसमीन को लगा कि वह जाग गए हैं। पकड़े जाने के डर से उसने रामकुमार की गर्दन पर फावड़े से वार किए। आरोपी ने पिता की गर्दन पर दो बार फावड़े से और फिर पास में रखी हथौड़ी (बसूली) से सिर के आसपास पांच वार किए। आरोपी मौके पर तब तक मौजूद रहा और हमला किया जब उसे यकीन नहीं हो गया कि पिता की मौत हो गई है।

रातभर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से हुआ शक
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी घर आ गया। आरोपी ने खून से सने कपड़े धोए और लेट गया। आरोपी रात भर जागता रहा और इंटरनेट इस्तेमाल कर वीडियो देखता रहा। पुलिस ने जब सीडीआर और इंटरनेट यूजेस चेक किया तो पता चला कि जैसमीन रोजाना दस बजे से पहले सो जाता था। पूछताछ में भी उसने समय से सोने की जानकारी पुलिस को दी। वारदात के बाद भी जैसमीन व परिजनों में सनसनीखेज वारदात के बावजूद गुस्सा नहीं दिखा।

ऐश कर रहा था पिता, घरों में काम कर गुजारा करती थी मां
जैसमीन ने बताया कि पिता संपत्ति बेचकर ऐश कर रहा था, उन्हें पत्नी और बेटों की चिंता नहीं थी। जैसमीन की मां घरों में काम कर गुजारा करती थी। वहीं, जैसमीन ब्रोकर का काम कर घर चलाने में मां की मदद करता था। जैसमीन का छोटा पढ़ाई कर रहा है।

यूट्यूबर के एक हजार सब्सक्राइबर भी नहीं
पुलिस ने बताया कि जैसमीन के पिता जिस यूट्यूबर के कहने में आकर स्टूडियो बना रहे थे। उसके यूट्यूब पर एक हजार भी सब्सक्राइबर नहीं है। उसने कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई है। विक्रमाजीत कहानी व गीत लिखते थे और यूट्यूबर उसकी प्रशंसा करता था। इस वजह से विक्रमाजीत शार्ट फिल्म बनाने के लिए स्टूडियो बना रहा था। यूट्यूबर अक्सर अपने खर्च के रुपये विक्रमाजीत से लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed