फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by broken streets, dilapidated parks and sewer overflows

Delhi NCR News: टूटी गलियां, बदहाल पार्क और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली।
अमर उजाला आरडब्ल्यूए संवाद कार्यक्रम में राम नगर क्षेत्र के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने इलाके की समस्याओं को बताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य तो हो रहे हैं, लेकिन उनकी अधूरी योजना और रखरखाव की कमी के कारण नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य सराहनीय है, लेकिन इसके बाद गलियों की मरम्मत सही तरह से नहीं की गई। जगह-जगह उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। क्षेत्रवासियों ने राम नगर के एकमात्र पार्क की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि पार्क में न तो कोई गार्ड है और न ही माली की नियमित व्यवस्था।
इसके अलावा सीवर ओवरफ्लो की समस्या को भी क्षेत्र की पुरानी और गंभीर समस्या बताया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय विधायक को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समय पर सीवर की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में ई-रिक्शों की अव्यवस्थित आवाजाही को भी बड़ी समस्या बताया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बचाया कि ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। सुबह और दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम के कारण बच्चों को काफी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बीच स्थित कूड़े के खत्ते को भी लोगों ने गंभीर समस्या बताया। उनका कहना है कि पिछले दो-तीन सालों से इसे हटाने की चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सोसायटी के अंदर पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद बाहरी क्षेत्रों के लोग यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को अपनी गाड़ियां पार्क करने में दिक्कत होती है।
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मांग की कि संबंधित विभाग क्षेत्र की इन समस्याओं का जल्द समाधान करें, ताकि राम नगर के निवासियों को बेहतर और सुरक्षित नागरिक सुविधाएं मिल सकें।
--------


क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य सराहनीय है, लेकिन इसके बाद गलियों की मरम्मत सही तरह से नहीं की गई, जिसके कारण गलियों में से गुजरना परेशानी का कारण बनता जा रहा है--आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा

पार्क की हालत लगातार खराब हो रही है। पार्क में चूहों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि जमीन जगह-जगह धंसने लगी है। पार्क में गार्ड और माली की व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्व वहां जुटने लगे हैं--आरडब्ल्यूए प्रसार संचालक अजीत भार्गव

क्षेत्र के बीच बना कूड़े का खत्ता दुर्गंध का केंद्र बन गया है, जहां पहले क्षेत्र की पहचान मंदिर हुआ करते थे, लेकिन क्षेत्र को कूड़े के खत्ते से जाना जाता है। कई सालों से कूड़े के खत्ते को हटाने की मांग की जा रही है--आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष शोभित भारद्वाज

ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है। यह स्थिति स्कूल की छुट्टी के समय और खराब हो जाती है, जब ई-रिक्शों के कारण भारी जाम लग जाता है--आरडब्ल्यूए संरक्षक गौरव सोनी

सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद समय पर सफाई नहीं होती। स्थिति बरसात के दौरान और खराब हो जाती है--आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष देविंदर शर्मा


क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन बाहरी इलाकों के लोग क्षेत्र के आसपास अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को पार्किंग हीं नहीं मिलती--आरडब्ल्यूए महासचिव सुभाष सबरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article