फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by a fight after drinking alcohol brother-in-law stabbed his brother-in-law to death in delhi

Delhi: साले की इस हरकत से परेशान जीजा ने कर दी हत्या, चश्मदीद गवाह पत्नी ने पकड़वाने में निभाई अहम भूमिका

Tue, 11 Jun 2024 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2024 07:57 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ जून को रानीबाग थाना पुलिस को भगवान महावीर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल अर्जुन (25) को मृत घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Troubled by a fight after drinking alcohol brother-in-law stabbed his brother-in-law to death in delhi
जीजा ने साले की हत्या की - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली के रानीबाग इलाके में शराब पीकर अकसर झगड़ा करने से परेशान जीजा ने साले की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब के लुधियाना भाग गया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए पंजाब पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ जून को रानीबाग थाना पुलिस को भगवान महावीर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल अर्जुन (25) को मृत घोषित कर दिया गया है। अर्जुन अपनी बहन और जीजा के साथ झुग्गी नंबर 30 सैनिक विहार में रहता था। घटना की चश्मदीद गवाह मृतक की बहन ने बताया कि झगड़े के दौरान उसके पति प्रकाश पनेरू (24) भाई को चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक पुष्पेंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का विश्लेषण किया। पुलिस ने आरोपी के फोन को सर्विलांस पर लगाया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। जिसमें पता चला कि वारदात के बाद आरोपी ने पंजाब के लुधियाना में रहने वाले अपने चचेरे भाई से बात की है। साथ ही उसका लोकेशन लुधियाना जाने वाले रास्ते का मिला। 

विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत टीम को लुधियाना के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम आरोपी के चचेरे भाई के पास पहुंची। जहां से पता चला कि आरोपी का पिता ताजपुर स्थित राइस मिल में काम करते हैं। पिता के पास आरोपी के होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वहां छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू बरामद कर लिया। साथ ही खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साला अर्जुन एक साल से उसके साथ झुग्गी में रहता था। वह कोई काम नहीं कर रहा था। इस बीच वह शराब पीने का आदी हो गया। शराब पीकर वह अक्सर झगड़ा करता था। कुछ दिन से वह दोस्तों को भी शराब पिलाने के लिए झुग्गी में लेकर आने लगा। इस बात को लेकर उनका झगड़ा होता था। इसके बाद उसने साले की हत्या की साजिश रची और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed