फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trouble for police when young man sitting on the patrolling bike

ऐसे भी कोई कर सकता है पुलिस को हैरान!

Thu, 12 Mar 2015 04:36 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
trouble for police when young man sitting on the patrolling bike

दिल्ली गेट चौराहे से आईटीओ की ओर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक युवक पुलिस की पेट्रोलिंग मोटर साइकिल पर बैठा था। सिपाही नीचे खड़ा था और युवक बार-बार उससे पेट्रोलिंग बाइक की चाबी मांग रहा था।

विज्ञापन


वहीं पास में ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर भी खड़े थे। लोग रुककर माजरा समझ रहे थे जिससे जाम की स्थिति बन गई। सिपाही ने नियंत्रण कक्ष को फोन किया। पीसीआर आने पर पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया।

विज्ञापन


इस बीच पीसीआर ड्राइवर उतर गया। तभी अचानक युवक पिछली सीट से उछलकर अगली सीट पर बैठ गया और कहने लगा कि 'ये मेरी गाड़ी है'। काफी कोशिश के बाद वहां से पुलिस कर्मी युवक को ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर बाइक पर जताने लगा अपना हक

trouble for police when young man sitting on the patrolling bike

मौके पर माजूद 51 वर्षीय राजेश ने पूरा वाक्या कुछ ऐसे बताया। उन्होंने बताया युवक सबसे पहले एक दुपहिया चालक के आगे आया। उसे रोककर कहने लगा ये मेरा दुपहिया है जो चोरी हो गया था।


किसी तरह दुपहिया चालक ने खुद को छुड़ाया, तो पीछे आ रही एक कार का शीशा तोड़कर उसकी चाबी ले ली और कहने लगा ये कार मेरी है।

वहां मौजूद लोगों को लगने लगा कि युवक को कोई दिमागी दिक्कत है। वजह जो भी है लेकिन उसने लोगों को खूब छकाया। वहीं, पुलिस कर्मियों को भी अपनी बाइक और पीसीआर उससे छुड़ाने में मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed