{"_id":"5cddfe8fbdec22071d1bec42","slug":"trolla-hit-car-in-sikandarabad-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की जान गई, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की जान गई, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 May 2019 05:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर मौके में मौजूद लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
उत्तम नगर जैन कॉलोनी मटियाला बिंदापुर रोड नई दिल्ली निवासी पवन (24) पुत्र करन, सतीश (28) पुत्र बलवीर, मनीष (28), नवीन (28), सन्नी पुत्र विजय और गोलू दोस्त थे। सभी बृहस्पतिवार को दिल्ली से कार से जनपद अलीगढ़ के सिकंदराऊ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाइवे-91 पर सिरोधन बाईपास के पास दोपहर करीब चार बजे बुलंदशहर की ओर से आ रहे ट्राला चालक ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दी। ट्राला डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी ओर कार के ऊपर जा चढ़ा। दुर्घटना में कार सवार सभी छह दोस्त घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष और नवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पवन और सतीश को बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उन्हें दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि गंभीर घायल सन्नी को नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि गोलू की हालत सामान्य होने के कारण उसका सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। ट्राले को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक का मेडिकल कराया गया जिसमें साबित हो गया कि वह नशे में था।
विज्ञापन
एंबुलेंस, पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया हंगामा
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि दुर्घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस और ऐंबुलेंस देरी से पहुंची। इसको लेकर लोगों में रोष दिखाई दिया। पुलिस के समय से नहीं पहुंचने के कारण लोगों ने घायलों को कार के बाहर निकाला। घायल कार सवार उपचार के लिए अस्पताल जाने का इंतजार करते रहे। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।