{"_id":"720ec047965400dd8c0286592d30c521","slug":"trola-reflex-on-the-car-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-24 : कार पर पलटा ट्राला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-24 : कार पर पलटा ट्राला, लगा जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर अवैध कट आए दिन हादसों का सबब बनते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर अवैध कट से निकलने में सरियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राला कार के ऊपर ही अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक एनएच-24 जाम रहा।
साथ ही लालकुआं के पास की सड़कों का भी ट्रैफिक थम गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राला सीधा कर किनारे किया।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर हरदयाल यादव ने बताया कि चौधरी मोड़ जीटी रोड की ओर से सरियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राला नोएडा की ओर जा रहा था।
एनएच-24 पर लालकुआं फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान अवैध कट से गुजरते हुए सामने से आ रही कार पर अनियंत्रित होकर पलट गया। कार सवार व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए। ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन