फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilokpuri case: families living their homes due to tension.

त्रिलोकपुरी में सांप्रदायिक तनाव, घर छोड़ भाग रहे लोग

Sun, 26 Oct 2014 12:23 AM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Trilokpuri case: families living their homes due to tension.

मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में तीसरे दिन भी दोनों समुदायों के बीच तनाव बना रहा। 27 ब्लॉक के एक कपड़े के शोरूम में शनिवार तड़के आग लगाए जाने के बाद फिर पथराव शुरू हो गया। पूरे दिन पुलिस हालात पर काबू पानेे में लगी रही, लेकिन रह-रहकर बलवा जारी रहा। शाम को 20 ब्लॉक में एक पक्ष की ओर से चली गोली में पांच लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने बलवा करने के आरोप में 60 लोगोें को गिरफ्तार किया है। वहीं कई लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल में 13 पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोग जख्मी हुए। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को हुए पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन शनिवार तड़के कुछ असामाजिक तत्वों ने 27 ब्लॉक स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लगा दी। शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो गया। सुबह इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय में असंतोष फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद अफवाह फैली की एक समुदाय के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। खबर फैलते ही 20 ब्लॉक के अलावा 26, 27, 15 औेर 16 ब्लॉक में पथराव शुरू हो गया।

इसी बीच करीब शाम चार बजे एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर रहे लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से पांच लोग जख्मी हो गए। इसके बाद एक बार फिर इलाके में लोग एक  दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके के बुजुर्गों और अमन कमेटी के जरिए शांति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारी पुलिसबल भी बलवा नियंत्रित करने में नाकाम
मयूर विहार के त्रिलोकपुरी में बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई पत्थरबाजी की घटना तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार और शनिवार को तो गोलीबारी भी की गई और जमकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। बलवा के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, लेकिन पुलिस हंगामा रोकने में नाकाम रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस ने इलाके में हो रहे तनाव को गंभीरता से नहीं लिया और न ही उसपर कोई कार्रवाई की। यहां तक की लोगों का आरोप है कि जिसकी वजह से तनाव उत्पन्न हुआ है, पुलिस उसे साथ लेकर हालात को काबू करने का प्रयास किया। जिसकी वजह सेे दूसरे समुदाय के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। गत बृहस्पतिवार से ही इन ब्लॉकों में सैकड़ों लोग जमा होकर पत्थरबाजी करते रहे। बृहस्पतिवार को इलाके में पथराव होने के बाद रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया था। हालात पूरी तरह से नियंत्रित भी नहीं हुआ कि रेपिड एक्सन फोर्स को इलाके से हटा लिया गया।

क्या है मामला

Trilokpuri case: families living their homes due to tension.

बलवे की शुरुआत गत बृहस्पतिवार को हुई। ब्लॉक 20 में कुछ लोगों ने माता की चौकी लगाई थी। आरोप है माता की चौकी के पास कुछ लोग नशा कर रहे थे। इस बात से मना करने पर एक ने माता की चौकी के पास गंदा कर दिया। जिसका विरोध करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद माता की चौकी लगाने वालों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्ष एक दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हालात को काबू किया और इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की। मयूर विहार थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज किया। लेकिन दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने माता की चौकी के पास बलवा फैलाने के नीयत से गंदा करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में अगले दिन असंतुष्ट लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

कई परिवारों का हुआ पलायन
बलवा होने की वजह से इन इलाकों में पुलिस की भारी तैनाती है। पुलिस लोगों को घरों से निकलने से रोक रही है। जिसकी वजह से शनिवार को इस इलाके के लोग भैया दूज के पर्व को भी ठीक से मना नहीं पाए। हालांकि कई परिवार त्रिलोकपुरी जाने के मुख्य मार्ग पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जिन ब्लॉकों में पथराव हो रहा था, उन ब्लॉक में जाने से मना कर दिया।

पुलिस की बंदिश के बावजूद कई ऐेसे परिवार अन्य ब्लॉक से निकले जो यहां की हालात से तंग आकर दिल्ली के अन्य जगहों पर जाना उचित समझा। कई परिवार दिल्ली के बाहर भी गए। उनका कहना है कि हालात ठीक होने के बाद ही वह अपने घरों को वापस आएंगे।

‘बाहरी’ लोगों के आने की खबर

Trilokpuri case: families living their homes due to tension.

पुलिस की बंदिश के बावजूद कई ऐेसे परिवार अन्य ब्लॉक से निकले जो यहां की हालात से तंग आकर दिल्ली के अन्य जगहों पर जाना उचित समझा। कई परिवार दिल्ली के बाहर भी गए। उनका कहना है कि हालात ठीक होने के बाद ही वह अपने घरों को वापस आएंगे।

एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर आरोप लगाया कि वह इलाके में बलवा करने के लिए दिल्ली के अन्य जगहों से युवकों को बुलाया है। जो हथियार से लैस होकर इन ब्लॉकों में आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसी सूचनाएं पुलिस तक भी पहुंची है। पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से असलहे भी बरामद किए हैं।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
बलवा के दौरान आसपास के इलाकों में काफी तेजी से अफवाहें फैला रहे हैं। जिसकी वजह से अन्य ब्लॉक में भी लोग हिंसा पर उतारू हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इलाके के लोगों से शांति बहाल करने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की गुजारिश की है। साथ ही पुलिस इलाके में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर उन्हें लोगों को समझाने के लिए कहा है।

एहतियातन आसपास के इलाके में बढ़ी निगरानी

Trilokpuri case: families living their homes due to tension.

त्रिलोकपुरी में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी एहतियातन कदम उठाए हैं। पुलिस ने मयूर विहार फेज तीन के भी बाजार बंद करवा दिए हैं और वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बलवा के बाद से यहां अफवाह तेजी से फैल रही हैं, जिससे अन्य जगहों पर भी शांति भंग होने का खतरा है। जिसे देखते हुए ज्यादातर इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ साथ पांडव नगर और लक्ष्मी नगर में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

निर्दोषों को गिरफ्तार करने का आरोप
त्रिलोकपुरी के 15 ब्लॉक में रहने वाले पतंग के व्यवसायी दिलशाद ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि शनिवार शाम पुलिसकर्र्मी उसके घर के दरवाजा को खुलवाकर घर में मौजूद भांजे बिलाल, भतीजा आजाद, साजिद और इरफान भाई को पकड़कर थाने ले गई।

उसने बताया कि वह मयूर विहार थाने में इनकी गिरफ्तारी का कारण पूछने गया था। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लेने की धमकी दी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी को बेवजह गिरफ्तार करने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed