फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute paid through music on Pandit Bhajan Sopori Day

Delhi NCR News: पंडित भजन सोपोरी दिवस पर सुरों से दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। संतूर के संत के रूप में विख्यात पंडित भजन सोपोरी की निर्वाण तिथि पर कमानी ऑडिटोरियम के झंकार हॉल में ‘पंडित भजन सोपोरी दिवस-संगीतकारों का दिवस’ का आयोजन किया गया। दिनभर चले इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गायन, संतूर, सितार, सरोद, बांसुरी, सारंगी, तबला और गजल की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनेक युवा और वरिष्ठ संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से पंडित सोपोरी की समृद्ध संगीत विरासत को याद किया। संगत कलाकारों ने भी अपनी कला से आयोजन को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर पंडित चेतन जोशी, उस्ताद असगर हुसैन और अन्य वरिष्ठ कलाकारों ने पंडित भजन सोपोरी के संगीत एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। सोपोरी परिवार के सदस्य, शिष्य और संगीत प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, संगीत और सांस्कृतिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed