Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribal writers will get a platform at the national book fair; musical traditions will also be preserved.

Delhi NCR News: जनजातीय लेखकों को राष्ट्रीय पुस्तक मेले में मिलेगा मंच, संगीत की धुनों का भी होगा संरक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव संपन्न, 27 भाषाओं के 32 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, जनजातीय संगीत के लिए मंत्रालय ने बनाया लिविंग रूट्स ओरिजिनल्स लेबल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जनजातीय भाषाओं और साहित्य को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ इनके रचनाकारों को पाठकों और नए मंचों से जोड़ने की तैयारी है। जनजातीय लेखकों की पुस्तकों को प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुस्तक मेले में विशेष स्टॉल या अलग खंड में जगह मिलेगी। वहीं, जनजातीय संगीत, पारंपरिक धुनों और गीतों के कॉपीराइट संरक्षण के लिए भी पहल की गई है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के सहयोग से लिविंग रूट्स ओरिजिनल्स नाम से अपना संगीत लेबल बनाया है। शुक्रवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के समापन पर मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा ने ये घोषणाएं कीं।
विज्ञापन


जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत आयोजित इस महोत्सव में देशभर के साहित्यकारों, कवियों, शोधकर्ताओं और भाषा विशेषज्ञों ने जनजातीय साहित्य, मौखिक परंपराओं, भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा की। महोत्सव में 27 जनजातीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय संगीत को मिलेगा कॉपीराइट संरक्षण
मंत्रालय की सचिव ने बताया कि जनजातीय समुदायों के संगीतकारों, गायकों और गीतकारों की पारंपरिक धुनों और रचनाओं के संरक्षण के लिए आईपीआरएस के सहयोग से लिविंग रूट्स ओरिजिनल्स संगीत लेबल बनाया गया है। इसके माध्यम से जनजातीय संगीत और कलाकारों के कॉपीराइट संरक्षण की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में जनजातीय साहित्य के लिए विशेष स्टॉल या अलग खंड बनाया जाएगा। इसके लिए जनजातीय लेखकों और प्रकाशकों से उनकी पुस्तकों का विवरण मांगा जाएगा, ताकि उनकी रचनाओं को प्रदर्शित कर व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाया जा सके।
मौखिक परंपराएं जनजातीय समाज की सामूहिक स्मृति
साहित्य अकादेमी के पूर्व सचिव के. श्रीनिवास राव ने महोत्सव के निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें 27 भाषाओं के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 23 विशुद्ध जनजातीय भाषाएं थीं। महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र में मौखिक महाकाव्य और वीर परंपराएं, जनजातीय समुदायों की महाकाव्य कल्पना विषय पर गुजरात, राजस्थान और मणिपुर के विशेषज्ञों ने विचार रखे।वहीं, दूसरे सत्र में बहुभाषी शिक्षा में मौखिक परंपरा भाषा, साक्षरता और बहुभाषावाद विषय पर चर्चा हुई। तीसरे सत्र में विभिन्न जनजातीय भाषाओं के युवा लेखकों ने कहानी पाठ किया।

लेखकों को प्रोत्साहित करना जरूरी
जनजातीय भाषाओं और साहित्य को जीवित रखने के लिए केवल महोत्सव आयोजित करना पर्याप्त नहीं है। इन भाषाओं में लिखी गई पुस्तकों को पाठकों तक पहुंचाना और लेखकों को प्रोत्साहित करना भी जरूरी है। --रंजना चोपड़ा, सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article