{"_id":"6878fa8a238104033204fd8b","slug":"trials-for-admission-in-du-through-eca-quota-begin-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97809-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में ईसीए कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में ईसीए कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल आज से शुरू
विज्ञापन
- ईसीए की 14 श्रेणियों में 1,347 सीटों के लिए 26 जुलाई तक होंगे ट्रायल
-ट्रायल के लिए दिशा-निर्देश और वेबसाइट पर विस्तृत शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) के ट्रायल आज से शुरू होने जा रहे हैं। ईसीए की 14 श्रेणियों के तहत 1,347 सीटों के लिए यह ट्रायल 26 जुलाई तक चलेंगे। इसको लेकर डीयू ने दिशा-निर्देश के साथ ही वेबसाइट पर विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया है। यह ट्रायल अलग-अलग कॉलेज (केंद्रों) पर आयोजित होंगे। वहीं एनसीसी व एनएसएस श्रेणी के लिए कोई ट्रायल नहीं होगा।
डीयू की ओर से जारी विस्तृत शेड्यूल में ट्रायल के लिए केंद्र पर कितने समय पर पहुंचना है, इसकी जानकारी भी दी गई है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्र का निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि ट्रायल के लिए छात्रों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए जो छात्र दिल्ली से बाहर से आएंगे उनके लिए ट्रायल तिथि में बदलाव श्रेणी की तिथि सीमा के भीतर ही किया जाएगा। यदि कोई छात्र क्रिएटिव राइटिंग और क्विज के लिए तिथि व समय में बदलाव का अनुरोध करेगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल आधार पर भी ट्रायल की तिथि में बदलाव नहीं किया जाएगा।
ईसीए की 14 श्रेणियों के तहत क्रिएटिव राइटिंग हिंदी के लिए ट्रायल 21 जुलाई को हंसराज कॉलेज में दोपहर 2:30 बजे और अंग्रेजी राइटिंग के लिए सुबह 9:30 बजे हंसराज कॉलेज में होंगे। डांस श्रेणी के तहत भारतीय शास्त्रीय नृत्य के ट्रायल माता सुंदरी कॉलेज में 18 से 23 जुलाई को, भारतीय लोक नृत्य 24-25 जुलाई को माता सुंदरी कॉलेज में, पश्चिमी नृत्य के 25-26 जुलाई को इसी कॉलेज में होंगे। इसी तरह से अन्य श्रेणियों के ट्रायल की जानकारी छात्र डीयू के दाखिला पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।