{"_id":"6a75f70a6ef6c6866f0ca1af","slug":"tree-falls-due-to-heavy-rain-in-east-of-kailash-power-lines-snapped-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149595-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ईस्ट ऑफ कैलाश में तेज बारिश से गिरा पेड़, बिजली के तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ईस्ट ऑफ कैलाश में तेज बारिश से गिरा पेड़, बिजली के तार टूटे
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश के जी-ब्लॉक में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों में हादसे का डर पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पेड़ काफी समय से कमजोर था, लेकिन नगर निगम के उद्यान विभाग ने समय पर छंटाई या सर्वे नहीं किया।
निवासी केशव ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ गिरा, अगर कोई वहाँ से गुजरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं अंजलि ने कहा कि हर साल बारिश से पहले छंटाई का वादा होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता। लोगों ने एमसीडी से मांग की है कि कॉलोनी में खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर उन्हें हटाया जाए और बिजली के तारों के आसपास सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संवाद