फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trapped people coming in the front.

नितिन के जाल में फंसे लोग आने लगे हैं सामने

Wed, 28 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 28 Jan 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
trapped people coming in the front.

नोएडा प्राधिकरण के करोड़पति चौकीदार नितिन राठी पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। उसके जाल में फंसे लोग अब सामने आने लगे हैं। मंगलवार से लिखित बयान दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन चार लोगों ने सुबूतों के साथ प्राधिकरण कार्यालय में बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


चारों मामलों में 2.70 लाख रुपये चेक व ड्रॉफ्ट से और करीब 6 लाख रुपये बतौर लाइजनिंग के रूप में देने की बात सामने आ रही है। प्लॉट और फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नितिन राठी के कारनामों का खुलासा होने के बाद 14 लोगों ने प्राधिकरण अफसरों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


चौकीदार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्राधिकरण की तरफ से जांच कराई जा रही है। धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों को 27 से 30 जनवरी तक प्रमाण सहित शपथपत्र या लिखित रूप में बयान दर्ज कराने हैं। मंगलवार को चार शिकायतकर्ता  प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एनजी जयसवाल ने बताया कि चार में से तीन लोग पहले भी लिखित शिकायत दे चुके हैं। शिकायतकर्ता ने प्राधिकरण को बताया है कि नितिन राठी ने सेक्टर-122 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के आवंटन के नाम पर 70 हजार रुपये का ड्राफ्ट लिया था, जबकि 1.80 लाख रुपये बतौर लाइजनिंग के रूप में लिए थे। शिकायतकर्ताओं के सामने आने के बाद नितिन राठी की बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed