फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport Minister Kailash Gehlot launched state of the art new route map at ITO

काम की खबर: ITO से नए रूट मैप का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बस नंबर और डेस्टिनेशन समेत ये सुविधाएं

Thu, 18 May 2023 08:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 May 2023 08:53 AM IST
सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आईटीओ पर अत्याधुनिक नए रूट मैप का शुभारंभ किया है। इस सुविधा के जरिए दिल्ली और बाहर से आने वाले यात्रियों को बसों के रूट नंबर और डेस्टिनेशन समेत अन्य जानकारियां आसानी से मिलेंगी। 

विज्ञापन
Transport Minister Kailash Gehlot launched state of the art new route map at ITO
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसों में सफर के लिए अब यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। किस रूट पर कौन सी बस जाएगी, कहां बदलनी है और नजदीकी मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित यात्रियों से संबंधित कई जरूरी जानकारियां आसानी से मिलेंगी। दरअसल, दिल्ली मेट्रो के सहयोग से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दिल्ली के 2000 बस क्यू शेल्टर (बीक्यूएस) पर रूट मैप लगाए जाएंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को आईटीओ स्थित बस स्टॉप पर लगाए गए अत्याधुनिक बस रूट नेविगेशन मैप का शुभारंभ किया। योजना पर 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों को अक्सर यह भ्रम होता है कि कौन सी बस कहां जाएगी। परेशानी उस वक्त और बढ़ जाती है जब सफर के दौरान बस बदलनी हो। बीक्यूएस में लगे नए रूट मैप से बसों के रूट और गंतव्य सहित कई जानकारियां यात्रियों को मिल सकेंगी। हिंदी और अंग्रेजी में रूट मैप लगाए जाएंगे, ताकि सभी यात्री आसानी से पढ़ सकें। ई-बसों के साथ दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने बीक्यूएस में बड़े आकार के रूट मैप लगाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ साझेदारी की है। 4 फुट चौड़े और 8 फुट ऊंचे बीक्यूएस स्टेनलेस स्टील फ्रेम में रूट मैप लगाए जाएंगे। छह महीने में मेट्रो इस परियोजना को लागू करेगी। इसके तहत नए रूट मैप का 3 साल तक रखरखाव शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तर्ज पर बसों की जानकारी
दिल्ली सरकार बीक्यूएस में पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) लागू करने पर भी काम कर रही है, जो रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डों की तर्ज पर प्रदर्शित होंगी। पीआईएस लागू होने से पता चलेगा कि किस रूट पर कितनी देर में बस आएगी। 


नए रूट मैप के फायदे
आसान नेविगेशन: रूट मैप यात्रियों को बस क्यू शेल्टर पर इंतजार करते हुए उपयुक्त बस मार्ग और गंतव्य की जानकारी मिलेगी। इससे उचित बस में सफर का विकल्प मिलने से यात्रा सुलभ होने के साथ ही समय की भी बचत होगी। निर्बाध इंटरमॉडल यात्रा: मैप में नजदीक के मेट्रो स्टेशनों की जानकारी भी शामिल है। यात्रियों को परिवहन साधनों को बदलने में भी दिक्कत नहीं आएगी। सार्वजनिक स्थल, बस रूट पर स्थित आईएसबीटी, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों की भी जानकारी शामिल होगी। दिल्ली में दूसरे शहरों से आने वालों के लिए यह मानचित्र काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed