{"_id":"5c25a49dbdec223c71481c42","slug":"bjp-volunteers-hoots-cm-kejriwal-by-cough-sound-nitin-gadkari-interrupts-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के भाषण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांस-खांसकर की हूटिंग, गडकरी ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के भाषण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांस-खांसकर की हूटिंग, गडकरी ने कराया शांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) जब भाषण दे रहे थे उस समय कुछ ऐसा हुआ कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खुद भाजपा समर्थकों को टोकना पड़ा।
2 of 6
kejriwal
- फोटो : pti
दरअसल इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरविंद केजरीवाल भाषण देते दिख रहे हैं। उनके भाषण के दौरान ही भाजपा समर्थक खांसने की आवाज निकालकर उनके भाषण में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
3 of 6
kejriwal
- फोटो : pti
यह अधिकारिक कार्यक्रम यमुना की सफाई को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें केजरीवाल और गडकरी मंच साझा करते देखे जा सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम में यमुना सफाई के एजेंडे पर बात हो रही थी। सभी ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की। लेकिन जब केजरीवाल बोलने खड़े हुए थे तभी कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kejriwal
- फोटो : pti
कुछ लोग केजरीवाल की तरह खांसने लगे तो नितिन गडकरी को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। बता दें कि इस दौरान केजरीवाल ने भी उन लोगों से अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर थोड़ा सा शांत हो जाएं तो अच्छा रहेगा।' इसके बाद नितिन गडकरी भी बोले, 'आप शुरु करिए, जरा शांत रहिए प्लीज, सरकारी कार्यक्रम है, सुनिए।' इस कार्यक्रम में डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
kejriwal
- फोटो : pti
कार्यक्रम में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उससे केजरीवाल भी परेशान हो गए थे। बता दें कि 2016 तक वह खांसने की परेशानी से जूझे थे। इसका कारण डॉक्टरों ने उनकी जीभ की अधिक लंबाई को बताया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।