फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transferred money by promising to give gold, arrested

Delhi NCR News: सोना देने का झांसा देकर पैसे कराए ट्रांसफर, धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नारायणा थाना पुलिस ने सोना देने का झांसा देकर एक युवक से ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ छोटू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 20 हजार रुपये और कपड़े बरामद बरामद हुए हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 25 जुलाई को एक युवक ने नारायणा थाने में ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि वह नारायणा विहार मेट्रो स्टेशन के पास था। दो लोग उसके पास आए। एक ने बताया कि उनके पास बहुत सारा सोना और पैसा है। उन्हें बिहार में अपने परिवार को ऑनलाइन पैसे भेजने हैं। अगर वह पैसे ट्रांसफर कर देते हैं तो वह उन्हें सोना दे देगा। शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल फोन यूपीआई विवरण के साथ उन्हें सौंप दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद वह वहां से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने फुटेज में कैद बदमाश की पहचान कर ली और तकनीकी जांच कर आरोपी को बवाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आसिफ बवाना जेजे कालोनी में रहता है और उसपर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed